फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में घूसखोर कानूनगो गिरफ्तार: 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया, विजिलेंस टीम ने तीन घंटे तक की पूछताछ

Fri, 04 Apr 2025 05:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

डीडीहाट तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो को विजिलेंस की टीम ने 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने तीन घंटे तक रिश्वतखोर कानूनगो से पूछताछ करते हुए उसके आवास की तलाशी ली।
विज्ञापन
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया कानूनगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो को विजिलेंस की टीम ने 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने तीन घंटे तक रिश्वतखोर कानूनगो से पूछताछ करते हुए उसके आवास की तलाशी ली। स्थानीय निवासी ने जमीन संबंधी मामले के निपटारा करने के नाम पर कानूनगो के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस में की थी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नगर के तहसील वार्ड निवासी दीपक सिंह डसीला ने कुछ दिन पूर्व भवन निर्माण शुरू किया। कानूनगो नारायण सिंह कठायत उक्त भूमि को बेनाप बताकर उसे आए दिन परेशान कर रहा था। मामले का निपटारा करने के नाम पर आरोपी कानूनगो ने उससे 40 हजार रिश्वत देने की पेशकश की। जब लंबे समय तक रिश्वत नहीं दी गई तो वह आए दिन उसे कानूनी कार्रवाई के नाम पर धमका रहा था। पीड़ित ने परेशान होकर कानूनगो की शिकायत विजिलेंस में की।

हल्द्वानी विजिलेंस की टीम को प्राथमिक जांच में मामला सही लगा तो कानूनगो पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हुई। बृहस्पतिवार को टीम डीडीहाट पहुंची। पीड़ित जब कानूनगो को 40 हजार रुपये की रिश्वत देने उसके आवास पर पहुंचा तो विजिलेंस की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम ने तीन घंटे तक उसके आवास की तलाशी लेते हुए उससे पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें