फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा जिद न करो, अंखियन पड़त गुलाल लाल...

Wed, 28 Feb 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
डीडीहाट में बैठकी होली का गायन करते होल्यार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकी और खड़ी होली की धूम मची है। विभिन्न ग्राम सभाओं के होल्यार सीराकोट मंदिर में पहुंचकर होली गा रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेसी नेता ललित भंडारी के आवास में हुई बैठकी होली में होल्यार ओम प्रकाश वर्मा ने- कान्हा जिद न करो, मोरी अंखियन पड़त गुलाल लाल से बैठकी होली की शुरुआत की। भगवती प्रसाद जोशी ने राग जंगला काफी पर आधारित- सारी डार गयो मोपे, रंग की गागर होली गीत सुनाया।
विज्ञापन


राजकुमार ने जंगला काफी पर ही-मुरली न बजाओ बिहारी लाल, अब सांझ भई घर जाओ हो लला, संजय पंत नेे- होली खेलत नंद लाल, सखिन संग, सुरेश जोशी ने- तब जानूं हो खिलाड़ी, जो मोसे खेलोगे बिहारी, ललित भंडारी ने- ये कैसी प्रीत लगाई, श्याम तुम बड़े हरजाई, प्रकाश बोरा ने- पिया संग खेलूंगी होरी, मचल रहा मोरा जोबन सुनाया। इस मौके पर मनोज पंत, भुवन भंडारी, अमरनाथ नेगी, चंचल चौहान, गिरधर बोरा, दीपक कन्याल, दान सिंह कन्याल, रतन गिरी गोस्वामी आदि मौजूद थे। वहीं, बुधवार को गांवों की होली स्थानीय मंदिरों में गई और देवता की स्तुति वाले होली गीत गाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें