थल (पिथौरागढ़)। राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा कल्पना बसेड़ा का नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) के लिए चयन हुआ है। कल्पना को कक्षा 9 से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए हर महीने एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार, बंशीधर जोशी, गौरव भैसोड़ा, विनीता जोशी, सुषैन पंत, कमला जंगपांगी, संगीता आर्या, अंकित कुमार आदि ने खुशी व्यक्त कर कल्पना को शुभकामनाएं दी है। संवाद