फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटखने बंदरों ने बुजुर्ग महिला को जख्मी किया

Wed, 03 May 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
बंदर के हमले में घायल सावित्री देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में कटखने बंदरों का आतंक बढ़ गया है। बुधवार को बंदरों ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला को जख्मी कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और बंदरों से महिला को बचाया। करीब 70-80 बंदर हर समय इलाके में घूमते रहते हैं। बंदरों के आतंक को लेकर लोगों में वन विभाग के खिलाफ गुस्सा है।
विज्ञापन


चंडाक रोड स्थित जिला पंचायत के डाकबंगला परिसर में बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सावित्री देवी (60) पत्नी स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह टोलिया घर के बरामदे में स्वेटर बुन रही थी। इसी दौरान बंदरों का झुंड घर के भीतर घुसने लगा। वह बंदरों को भगाने लगीं तो, बंदरों ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। महिला की बांह पर दांतों से हमला कर दिया। पैर पर भी दांत गड़ा दिए। महिला के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर बंदर वहां से भागे। लहूलुहान महिला को पड़ोस के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला की बांह पर चार टांके लगे हैं।

आतंक ऐसा कि हर समय हाथ में रहता है डंडा
चंडाक रोड पर घंटाकरण से लेकर जीजीआईसी परिसर, जिला पंचायत डाकबंगला परिसर से उल्का देवी मंदिर तक बंदरों का इतना आतंक है कि लोग हर समय हाथों में डंडा लिए रहते हैं। यदि घर से बाहर निकलना हो तो लोगों के हाथों में डंडा रहता है। बच्चों को स्कूल बस में बैठाने, स्कूल छोड़ने के लिए भी डंडे का सहारा लेना पड़ता है। लोग बंदरों को भगाने के लिए घरों के पास पत्थर जमा किए रहते हैं। कटखने बंदरों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो कई और लोग बंदरों के हमले का शिकार होंगे।
विज्ञापन


सीयूमो कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
जिला पंचायत डाकबंगला परिसर में बंदरों द्वारा बुजुर्ग महिला को घायल करने से भड़के सीमांत यूथ मोर्चा (सीयूमो) और सोर मानव अधिकार संगठन के कार्यकर्ता प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएफओ की गैर मौजूदगी में उप प्रभागीय वनाधिकारी एके श्रीवास्तव को बंदरों को पकड़ने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा और उनका घेराव भी किया। इन लोगों की उप प्रभागीय वनाधिकारी से तीखी बहस हुई। इन लोगों ने प्रभावित महिला के इलाज के लिए मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए कहा कि बंदरों के आतंक के कारण लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। बच्चे स्कूल जाने से डरते हैं। इन लोगों ने बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई न होने पर वन विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करने के साथ ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी दी है। विरोध जताने वालों में सीयूमो के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री, सोर मानव अधिकार संगठन की अध्यक्ष नम्रता बोहरा, केदार सेठी, ध्रुव धामी, जितेंद्र, योगेश खर्कवाल, धर्मेंद्र भट्ट, सुरेश चंद्र जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें