फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलास यात्रियों के तीसरे दल का डीडीहाट में स्वागत

Tue, 21 Jun 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
कैलास यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रा पर जा रहे तीसरे दल का डीडीहाट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पर्यटक आवास गृह में यात्रियों ने भट के डुबके, पुदीने की चटनी, रायता, पहाड़ी चावल से बनी खीर का आनंद उठाया। बाद में यात्रियों का दल आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी में कुछ देर रुका। वहां पर यात्रियों के स्वागत के लिए छलिया दल तैयार थे। यात्री मंगलवार को आधार शिविर धारचूला रुककर बुधवार सुबह सिर्खा पड़ाव के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


कैलास यात्रा के तीसरे दल में 41 यात्री हैं। दल के लाइजिंग अफसर सुरेश्वर सिंह ने बताया कि दल में 30 पुरुष और 11 महिला यात्री हैं। सभी कैलास पर्वत और ऊं पर्वत के दर्शन को लेकर उत्साहित हैं। दल के आईटीबीपी मिर्थी पहुंचने पर सेनानी महेंद्र प्रताप ने स्वागत किया। सेनानी ने दल के सभी यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों, पैदल मार्गों और हिमालयी क्षेत्र में बदलते मौसम की जानकारी दी। दल में सबसे बुजुर्ग यात्री 67 वर्षीय तमिलनाडु निवासी काली मुथैन पुसारी और यूपी निवासी 66 वर्षीय बाबू लाल ने कहा कि शिव दर्शन के लिए उनकी तपस्या पूरी हो गयी है। सबसे छोटे यात्री गुजरात निवासी 30 वर्षीय नेहा बरौत ने कहा कि कैलास के बारे में सुना था। आज दर्शन करने का मौका मिलने जा रहा है।

डीडीहाट के पर्यटक आवास गृह में टीआरसी के मैनेजर आनंद आर्या ने दल का स्वागत किया। इस बीच प्रथम दल के सदस्य तिब्बत में यात्रा कर रहे हैं, जबकि दूसरे दल के सदस्यों ने मंगलवार को बूंदी से गुंजी तक का सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें