फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश यात्रियों के 14वें दल को डीडीहाट में रोका

Fri, 04 Aug 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी में 14वें कैलाश यात्रा दल का स्वागत करते सेनानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश और धारचूला एनएच बाधित होने के कारण कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे 14वें दल को प्रशासन ने डीडीहाट में रोक दिया है। यात्रियों को कुमाऊं मंडल विकास निगम के गेस्टहाउस में ठहराया गया है। दल के 54 यात्रियों में 40 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


दल के डीडीहाट पहुंचने पर केएमवीएन के गेस्टहाउस के प्रबंधक आनंद आर्या ने स्वागत किया। गेस्टहाउस में दोपहर के भोजन में यात्रियों को भट के डुबके और मडुवे की रोटी खिलाई गई। इसके बाद दल सातवीं वाहिनी आईटीबीपी मुख्यालय मिर्थी पहुंचा, जहां वाहिनी के सेनानी महेंद्र प्रताप के नेतृत्व में यात्रियों का स्वागत किया गया। इसके बाद दल वापस केएमवीएन गेस्टहाउस आ गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी आरएस राणा ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और धारचूला में बलधार, लखनपुर के पास सड़क बंद होने के कारण जिला प्रशासन ने यात्रियों को डीडीहाट में ही रोकने का फैसला लिया है। दल के जनसंपर्क अधिकारी जगदीश प्रसाद मैथानी ने बताया कि बारिश रुकने के बाद आगे की यात्रा शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें