फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चैतलकोट में चट्टान दरकने से बंद हुआ कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग

Wed, 23 Jul 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पहाड़ी दरकने से फंसे वाहन। स्रोत: वीरेंद्र ग्वाल
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। टनकपुर- तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह 10 बजे चैतलधार के पास चट्टान दरकने से बंद हो गया।
विज्ञापन

पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिरने से सड़क खोलने में कठिनाई आ रही है। यात्रा पूरी कर लौटे कैलाश मानसरोवर यात्री दल के साथ ही मतदान के लिए व्यास घाटी जा रहे हजारों लोग रास्ते में फंसे हैं।
कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में चैतलकोट के समीप बुधवार सुबह अचानक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से यातायात बंद हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

यात्रा पूरी कर धारचूला लौट रहे कैलाश मानसरोवर यात्रियों को तवाघाट में ही रुकना पड़ा। सड़क बंद होने से तीनों घाटी दारमा, चौदास और व्यास का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया। धारचूला से मतदान करने जा रहे सैकड़ों स्थानीय ग्रामीण पूरे दिन मार्ग में फंसे रहे।
सड़क बंद की सूचना मिलने पर बीआरओ के 67 आरसीसी के ओसी सौरभ कुमार और एई राकेश शर्मा मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण कंपनी हिलवेज के अधिकारियों के साथ सड़क खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण देर शाम तक सड़क यातायात के लिए नहीं खोली जा सकी थी। लोग दिन भर सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। कई लोग शाम को निराश होकर धारचूला लौट आए।
विज्ञापन

सड़क बंद होने से कैलाश मानसरोवर यात्री भी तवाघाट में फंसे हैं। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे दल के यात्रियों को सड़क बंद होने पर स्वामी वीरेंद्रपाल स्वामी के तवाघाट स्थित आश्रम में ठहराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें