फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिवन के पास पहाड़ी दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। तवाघाट लिपुलेख कैलाश मानसरोवर सड़क पर शांति वन के पास पहाड़ी दरकने से कैलाश मानसरोवर मार्ग बंद हो गया है। बीआरओ के अधिकारियों ने पहाड़ी दरकने की संभावना को देखते हुए इस मार्ग पर यातायात संचालन पर पहले से ही रोक लगा दी थी। यातायात शुरू रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

मंगलवार शाम चार बजे कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर पहाड़ी दरकने से सड़क बंद हो गई। सड़क के बंद होने से सेना और अन्य वाहन शांति वन के पास फंसे हुए हैं। कुछ दिन पूर्व इसी स्थान पर गर्ग एंड गर्ग कंपनी की ड्रिल मशीन के एक ऑपरेटर सहित तीन लोगों की पहाड़ी से ड्रिल मशीन पर बोल्डर गिरने से मौत हो गई थी। ग्रिफ के अधिकारियों ने पहाड़ी दरकने की आशंका देखते हुए उस समय यातायात पर रोक लगा दी थी। इसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। ग्रिफ के अधिकारियों के अनुसार देर शाम या बृहस्पतिवार तक तक सड़क खुलने की संभावना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें