फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पहाड़ी दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद

Thu, 09 Jul 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर पंपा मंदिर के पास पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे तवाघाट-गुंजी मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क बंद होने से क्षेत्र के ग्रामीणों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे पंपा मंदिर के समीप पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर गिर गया। सूचना मिलते ही लामारी पोस्ट से आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर प्रशासन को मार्ग बंद होने की जानकारी दी। इसके बाद बीआरओ की 65 आरसीसी ग्रेफ की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और सड़क खोलने का कार्य शुरू किया। हालांकि लगातार हो रही बारिश के कारण मलबा हटाने के कार्य में बाधाएं आईं।
बीआरओ अधिकारियों के अनुसार मौसम अनुकूल रहने पर देर शाम तक अथवा शुक्रवार सुबह तक मार्ग को यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जाएगा। वाहन स्वामी गुलाब सिंह ने बताया कि वह अपने गांव कुटी जा रहे थे लेकिन सड़क बंद होने के कारण उन्हें बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें