फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलास मानसरोवर यात्री दलों की संख्या बढ़ेगी

Thu, 31 Dec 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कैलास मानसरोवर यात्रा 2016 में यात्री दलों की संख्या बढ़ सकती है। विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने यात्रियों को बेहतरीन सेवा देने का फैसला लिया है। इस बार यात्रा की तैयारी बैठक विदेश मंत्रालय ने दिसंबर में ही करा दी थी। पिछले साल तक यह बैठक जनवरी में होती थी। कैलास मानसरोवर यात्रा में अब तक 18 दल जाते हैं, लेकिन वर्ष 2016 की यात्रा में यह संख्या बढ़कर 20 या फिर इससे अधिक भी हो सकती है।
विज्ञापन

दिल्ली में हुई बैठक में भाग लेकर लौटे आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि कैलास मानसरोवर यात्रा उत्तराखंड और नाथुला दर्रे से जारी रहेगी। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी को यात्रियों की सुरक्षा, डिजास्टर मैनेजमेंट, मेडिकल सुविधा की जिम्मेदारी पहले की तरह मिली है। इसके अलावा आईटीबीपी यात्रा के दौरान जिला प्रशासन, विदेश मंत्रालय और चीन सरकार के साथ समन्वय स्थापित करती है। सेनानी ने बताया कि मार्च में आईटीबीपी की टीम नारायणआश्रम से आगे पैदल रास्ते की स्थिति का जायजा लेने जाएगी। मई में मांगती से बूंदी के बीच डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम तैनात हो जाएगी। गुंजी और नाभीढांग में आईटीबीपी के डॉक्टरों का दल जून के प्रारंभ में तैनात हो जाएगा। महिला जवानों की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें