फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चल निकली कैलाश मानसरोवर यात्रा

Wed, 08 Aug 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गुंजी से 13 दिन बाद पिथौरागढ़ पहुंचे सातवें दल के कैलाश यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौसम मेहरबान हुआ तो बुधवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा भी आगे बढ़ पाई। 14 दिनों से विभिन्न पड़ावों पर फंसे 150 कैलाश यात्री अगले पड़ावों को रवाना हुए।

विज्ञापन


बुधवार को मौसम साफ होने पर 10वें दल के 19, जबकि 11वें दल के 41 यात्री गुंजी पहुंचे। गुंजी में फंसे सातवें दल के 33 और आठवें दल के 57 यात्री पिथौरागढ़ पहुंचे। सातवें दल के 33 यात्रियों के साथ ही आठवें दल के सभी यात्री हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ पहुंचे।

13 दिन से पिथौरागढ़ में फंसे 10वें दल के 19 और 11वें दल के 41 यात्रियों समेत 60 यात्री सकुशल गुंजी पहुंच गए। यात्रा के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी ने बताया कि बुधवार को हेलीकॉप्टर से 60 यात्रियों को गुंजी पहुंचाया गया और 90 यात्री गुंजी से पिथौरागढ़ लाए गए।
विज्ञापन


सातवें दल की यात्रा 20 दिन लंबी
मौसम खराब होने के कारण सातवें दल के यात्रियों को सबसे अधिक 20 दिन का इंतजार करना पड़ा। जाते समय यात्री दल को चार दिन तक पिथौरागढ़ में ही रुकना पड़ा था। लौटते समय 58 सदस्यीय इस दल के 12 यात्री एक अगस्त को और 13 यात्री दो अगस्त को हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ पहुंचे। इसके बाद हेलीकॉप्टर के उड़ान नहीं भर पाने से शेष बचे 33 यात्रियों को छह-सात दिन का और इंतजार करना पड़ा। धारचूला से आगे कैलाश मानसरोवर यात्रा का पैदल मार्ग अत्यधिक खराब होने के कारण इस साल यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। यात्रियों को पिथौरागढ़ हवाई पट्टी से सीधे गुंजी पहुंचाया जा रहा है। खराब मौसम में हेलीकॉप्टरों के उड़ान नहीं भरने के कारण कई यात्रा दलों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

पैदल यात्रा होती तो ठीक रहता
13 दिन के इंतजार के बाद गुंजी से पिथौरागढ़ पहुंचे कैलाश यात्री बेहद खुश नजर आए। सातवें दल के यात्रियों का कहना है कि यदि हेलीकाप्टर के बजाय पैदल यात्रा होती तो उन्हें इतने दिन तक एक ही पड़ाव पर रुकना नहीं पड़ता। सातवें दल के पश्चिम बंगाल निवासी गौतम मुखोपाध्याय, गुजरात निवासी यशवंत नटवरलाल, महिला यात्री चेतना, दल के एलओ विनोद अग्रवाल और आठवें दल के दिल्ली निवासी जगदीश सिंह यात्रा की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन


कैलाश यात्रियों ने रोपा पौधा
गुंजी से लौटे सातवें दल के कैलाश यात्रियों ने केएमवीएन के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की पहल पर नैनीसैनी हवाई पट्टी पर एक पौधा धरती मां के नाम पर लगाया। यात्रियों ने कहा कि भोले शंकर की कृपा से आज यात्री सकुशल वापस आ गए हैं। इस मौके पर विनोद कुमार अग्रवाल, प्रताप नाथ, महेश कांडपाल, षष्टी दत्त भट्ट, वेदप्रकाश भट्ट, राजेंद्र सिंह, पद्म सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें