फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दूसरा दल भी लौटा

Sun, 02 Jul 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
गाला से बूंदी जाते समय खतरनाक नाला पार करते कैलाश यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दूसरा दल कैलाश परिक्रमा पूरी कर रविवार सुबह लिपुलेख दर्रा पार कर भारतीय क्षेत्र में लौट आया है। दल के यात्रियों ने लिपुलेख दर्रा पार करते ही भारत माता की जय के नारे लगाए। रविवार सुबह चौथे दल के यात्री लिपुलेख दर्रा पार कर तिब्बत में प्रवेश कर गए हैं।
विज्ञापन


भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे दल के 47 यात्री रविवार को गुंजी में रुकेंगे, जबकि चौथे दल के यात्री लिपुलेख दर्रा पार करने के बाद तकलाकोट पहुंच गए हैं। कैलाश यात्रियों का तीसरा दल इस समय कैलाश परिक्रमा करते हुए तिब्बत के जोग्ज्यूपू नामक स्थान पर है। इस दल में 56 यात्री हैं। यात्रा पर जा रहे पांचवें दल के 54 सदस्य गाला से चलकर बूंदी पड़ाव पहुंच गए।

यात्रियों को बूंदी जाने में कई खतरनाक नाले पार करने पड़े। आईटीबीपी के जवानों ने यात्रियों को सुरक्षित नाले पार कराए। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि बूंदी में रविवार को मध्यम स्तर की बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। गुंजी से आगे के इलाके में मौसम सुहावना बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें