फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलास, मानसरोवर झील के दर्शन कर खुश हुए यात्री

Thu, 25 Aug 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर से वापसी की तैयारी में 16वें दल के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस साल की कैलास मानसरोवर यात्रा संपन्न होने में अब चंद दिनों का फासला रह गया है। यात्रा पर गए 16वें दल ने कैलास मानसरोवर की परिक्रमा पूरी कर ली है। 43 सदस्यीय 16वें दल के जनसंपर्क अधिकारी गृह विभाग के अफसर अजय निर्मलकर हैं। बुधवार को दल कैलास मानसरोवर की परिक्रमा कर लौट आया है। दल बृहस्पतिवार को चीन के कूजू नामक स्थान में पहुंचा था। दल में 34 पुरुष, 9 महिलाएं हैं।
विज्ञापन


9 सितंबर को संपन्न हो जाएगी यात्रा
डीडीहाट। इस साल की कैलास मानसरोवर यात्रा 9 सितंबर को दिल्ली में संपन्न हो जाएगी। इस दिन अंतिम दल के सदस्य दिल्ली पहुंच जाएंगे। यात्रा पर जा रहे 30 पुरुष, 8 महिला सदस्य वाले इस साल के अंतिम 18वें दल का बृहस्पतिवार को गुंजी में मेडिकल परीक्षण हुआ। 7वीं वाहिनी आईटीबीपी मिर्थी से मिली जानकारी के अनुसार 15वां दल यात्रा पूरी कर बृहस्पतिवार को धारचूला पहुंच गया। दल में 34 पुरुष, 11 महिलाएं हैं। 17वां दल चीन के दारचिन पहुंचा है। दल में 21 पुरुष, 5 महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें