फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे दल के यात्री चले शिव के धाम

Sat, 04 Jul 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे छठे दल के सदस्यों को आज सिर्खा पड़ाव जाने में कई स्थानों पर खतरनाक नालों को पार करना पड़ा। बारिश के कारण नाले उफान पर हैं और कई स्थानों पर पैदल पुल बह गए हैं। आईटीबीपी और एसडीआरएफ के जवानों ने यात्रियों को सुरक्षित पड़ाव तक पहुंचा दिया। इस बीच मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट को देखते हुए पैदल मार्ग पर तैनात सभी जवानों को सतर्क करने को कहा गया है।
विज्ञापन


आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि यात्रियों को सकुशल आगे बढ़ाना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी अग्रिम चौकियों के जवानों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है और यात्रियों की पल-पल की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा पर जा रहे पांचवें दल के 42 सदस्यों का आज गुंजी में मेडिकल परीक्षण किया गया, जिसमें सभी यात्री फिट पाए गए। यात्रियों ने गुंजी स्थित मानसरोवर वन में पौधरोपण भी किया।

पांचवें दल के सदस्य आज नाभीढांग में रुकेंगे। चौथे दल के सदस्य आज तिब्बत के दार्चिन में और तीसरे दल के सदस्य कुजू में हैं। यात्रा पूरी कर लौट रहे दूसरे दल के सदस्य आज गाला में रुके हैं। अभी तक यात्रा पूरी कर सिर्फ एक दल वापस लौटा है। इस बार कैलास यात्रा में 18 दलों के जाने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें