फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया रोडवेज के एआरएम का घेराव

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के रोडवेज कार्यालय के सामने एआरएम का घेराव करते कांग्रेसी। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
जिले में रोडवेज की लचर सेवाओं से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एआरएम का घेराव किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र अव्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक मयूख महर और पार्टी के जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को रोडवेज कार्यालय पहुंचे और एआरएम का घेराव किया। महर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सीमांत जिले के लोग रोडवेज बसों से ही सफर करते हैं। इसके बावजूद कानपुर, लखनऊ, गुरुग्राम, देहरादून आदि जगहों की बस सेवा बंद कर दी गई है। खस्ताहाल टायरों के चलते आए दिन सड़कों पर बसें खड़ी हो जा रही हैं। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बसों में ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर सीमांत की जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है।
उन्होंने टिकट व्यवस्था में भी सुधार करने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि रोडवेज बसों की बदहाली और ऑनलाइन टिकट बुकिंग से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सीमांत की जनता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर यूथ जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, दीपक लुंठी, हीरा बिष्ट, भुवन जोशी, दिनेश बिष्ट, खीमराज जोशी, अनिल जोशी, करन सिंह, प्रकाश देवली, अमित जोशी, पवन माहरा, कार्तिक खर्कवाल, पारस सिंह, राकेश कुमार, जीवन कोहली, महिपाल वल्दिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें