फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुम्मा गांव में लकड़ी का पुल बहने से 400 की आबादी परेशान

विज्ञापन
धारचूला के जुम्मा गांव में बहा लकड़ी का पुल। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला तहसील के जुम्मा गांव के लिए बनाया गया लकड़ी का अस्थायी पुल बह गया है। पुल बहने से लालीगड़ा, रोड़ा, पनमजेल आदि तोकों के 400 से अधिक ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीमांत के ग्राम पंचायत जुम्मा में 2013 की आपदा में पलंखा नामक स्थान पर स्थित पक्का पुल बह गया था। तब से इस स्थान पर पुल का निर्माण नहीं किया गया है। लकड़ी के कच्चे पुल से ग्रामीण आवाजाही करते हैं। 24 जून को लकड़ी का अस्थायी पुल भी भारी बारिश के दौरान बह गया है। पुल बहने से लालीगड़ा, रोड़ा, पनमजेल आदि तोकों के 400 से अधिक ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता नंदन सिंह धामी ने प्रशासन से अतिशीघ्र पुल निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पुल नहीं होने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। इससे बरसात में कभी भी हादसा हो सकता है। जुम्मा राजस्व उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव के लोगों ने पुल बहने की सूचना दी है। शीघ्र ही मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें