फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलजीबी-मदकोट मार्ग पर लोगों ने दो घंटे तक लगाया जाम

Sat, 02 Mar 2019 10:57 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , मदकोट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
मदकोट-चोना सड़क में जाम लगाते लोग। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
मदकोट-बोना सड़क की बदहाली को लेकर शनिवार को क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने दो घंटे तक जौलजीबी-मदकोट मार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया। जाम में दोनों ओर दर्जनों वाहन फंसे रहे। मौके पर पहुंचे जेई के लिखित आश्वासन पर लोग माने और जाम खोला।
विज्ञापन


पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत इलाके के लोग सुबह 9 बजे से देवीबगड़ में एकत्र होने लगे। लोगों ने सड़क पर धरना देने के साथ ही प्रदर्शन किया। लोनिवि के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुबह 10 बजे से सड़क पर जाम लगा दिया। इन लोगों का कहना था कि जुलाई 2018 की आपदा में मदकोट-बोना सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क की मरम्मत के नाम पर लीपापोती की जा रही है। सड़क की मरम्मत ढंग से नहीं की जा रही है। दीवारें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। सड़क में भारी वाहन नहीं चल पा रहे हैं। जो भी काम हो रहा है, उसमें गुणवत्ता नहीं है।

दोपहर 12 बजे लोनिवि के जेई महेंद्र प्रताप सिंह वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों को लिखित में दिया कि सोमवार से जेसीबी लगाकर सड़क चौड़ीकरण, समतलीकरण का कार्य किया जाएगा। मलबा डंपिंग जोन में ही डाला जाएगा। क्षतिग्रस्त दीवारों का बरसात से पहले निर्माण कर लिया जाएगा। बंद पड़े पैदल मार्ग को शीघ्र खोला जाएगा। इस पर लोग जाम हटाने पर राजी हो गए। इन लोगों ने कहा है कि सड़क में मानकों के अनुसार काम नहीं हुआ तो फिर आंदोलन किया जाएगा। धरना, प्रदर्शन में धर्मेंद्र कुमैय्या, गंगा सिंह बिष्ट, दामोदर जोशी, प्रदीप रथ्याल, कैलाश देवली, राजेंद्र सिंह, पुष्पा देवी, गीता देवी, कैलाश बाफिला, विक्रम देवली, सुरेंद्र सिंह, ईश्वर पांडे, हीरा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें