पिथौरागढ़। खेल विभाग के सहयोग से खेल स्टेडियम में टैलेंट हंट के तहत खिलाड़ियों का 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है।
प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार टैलेंट हंट के तहत खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इससे न केवल खिलाड़ियों की पहचान होगी बल्कि उनको बेहतर प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय, अंतर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने लायक बनाया जाएगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि खेल प्रतिभाओं को खेल छात्रावास, स्पोर्ट्स कॉलेज, आर्मी ब्वॉयज कंपनी, साई ट्रेनिंग सेंटर आदि खेल संस्थानों में प्रवेश के लिए तैयार किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रोफेसर जीत सिंह ज्याला, जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव एडवोकेट अजय राठौैर, कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह बोहरा, समाजसेवी जुगल किशोर पांडे, लोक कवि जनार्दन उप्रेती, प्रशिक्षक जनार्दन वल्दिया, मनोज जोशी, गिरीश शर्मा, गिरीश चंद्र पाटनी, लीलावती जोशी, सरोज, भावना, मनोज रावत, रमेश भट्ट आदि मौजूद थे। संचालन निर्मल किशोर भट्ट ने किया।