सौफिया (बुलगेरिया) में 18 से 26 फरवरी तक होने वाली अंतरराष्ट्रीय महिला और पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए भारतीय बॉक्सिंग संघ ने विकासखंड मूनाकोट के सौनपट्टी के मूल निवासी जोगेंद्र सौन को रेफरी और जज नियुक्त किया है। सौैन आईटीबीपी में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। बताया कि प्रतियोगिता में भारत की ओर से 10 महिला, 10 पुरुष मुक्केबाज प्रतिभाग करेंगे।
भारतीय दल में शिवा थापा, मनोज कुमार, विकास कृष्णन, मेरीकॉम, एल सरिता, के पिंकी रानी, स्वीटी भूरा जैसे नामी मुक्केबाजों के साथ ही कई उभरते बॉक्सर शामिल हैं। सौन की उपलब्धि पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत, डीएम सी रविशंकर, मुख्य विकास अधिकारी वंदना, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र लुंठी, सचिव ललित पंत, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष कैप्टन धरम चंद, जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी, भारतीय बॉक्सिंग टीम के मुख्य प्रशिक्षक भाष्कर भट्ट, अर्जुन अवार्डी कैप्टन हरि दत्त कापड़ी, प्रोफेसर जीत सिंह ज्याला आदि ने खुशी जताई है।