फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राेमांचक मुकाबले में एक रन से जीतकर जेएमएस ने कब्जाया खिताब

Sun, 01 Feb 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट में विजेता ट्राफी के साथ जेएमएस की टीम।  संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में जेएमएस ने रोमांचक मुकाबले में सिटोली को एक रन से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया। प्लेयर ऑफ द मैच एवं प्लेयर ऑफ द सीरीज सिटोली के घनश्याम रहे। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सोनू मोहसिन और गेंदबाज धर्मेंद्र मेहरा चुने गए।
विज्ञापन

डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जीआईसी खेल मैदान आयोजित लीग के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर सिटोली ने गेंदबाजी का निर्णय लिया। जेएमएस की टीम ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। विक्की ने 19 गेदों पर 54 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिटोली की टीम 167 रन ही बना सकी। उसके ओपनर घनश्याम ने 93 रन बनाए। निर्णायक धर्मेंद्र टोलिया, दीपक कफलिया एवं स्कोरर सूरज चौहान रहे। आंखों देखा हाल सीबीएस कन्याल, संजय पंत, संजय चौहान, मनोहर कन्याल व सौरभ शाह ने सुनाया।
मुख्य अतिथि दायित्वधारी गणेश भंडारी, ब्लाॅक प्रमुख नरेंद्र धामी, जिला पंचायत सदस्य कमला चुफाल, पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में डीसीए के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, दीपक चुफाल, सुनील शाह, राजेंद्र चुफाल, पंकज चुफाल, जितेंद्र बोरा, प्रकाश बोरा, दिवाकर पांगती, दीवान सिंह शाही, नवीन कफलिया, योगेश कन्याल ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें