फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना में 47.77 करोड़ के सापेक्ष 25.12 करोड़ ही हुए अवमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला योजना में वर्ष 2020-21 में अनुमोदित परिव्यय 47.77 करोड़ रुपये के सापेक्ष शासन से 25.12 करोड़ रुपये ही अवमुक्त हो पाए हैं। जिला योजना में शासन से मिली राशि में से 21.28 करोड़ की राशि पिछले वर्षों की देनदारी और स्वरोजगार के लिए विभागों को दे दी गई है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि जिला योजना में विभागों ने 5.31 करोड़ की राशि व्यय कर ली है। राज्य सेक्टर में 91.79 करोड़ की अवमुक्त राशि के सापेक्ष 62.12 करोड़ की 68 प्रतिशत की राशि खर्च कर ली गयी है। केंद्र सेक्टर में 101.68 लाख अवमुक्त राशि के सापेक्ष 86.05 करोड़ का कुल 85 प्रतिशत की राशि व्यय कर ली गई है। मनरेगा योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में 7.42 लाख मानव दिवसों का सृजन कर 2163 लाख की राशि खर्च की जा चुकी है। इसमें 42739 लोगों को रोजगार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें