फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलापुल खुला भारत-नेपाल के 250 लोगों ने किया आवागमन

विज्ञापन
धारचूला पुल से आवागमन करते भारत-नेपाल के लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। दीपावली पर्व पर शनिवार को दोनों देशों के स्थानीय प्रशासन की सहमति पर धारचूला का अंतरराष्ट्रीय झूलापुल एक घंटे के लिए खोला गया। इस दौरान 250 से अधिक लोगों ने आवागमन किया। तीन दिन से फंसे लोगों ने भारतीय प्रशासन और एसएसबी का आभार जताया।
विज्ञापन

लॉक डाउन के कारण इन दिनों भारत-नेपाल के झूला पुल बंद हैं। केवल विशेष अनुरोध पर ही कुछ समय के लिए पुल खोले जा रहे हैं। दिवाली मनाने के लिए भारत के विभिन्न शहरों में काम करने वाले लगभग 50 नेपाली नागरिक तीन दिन पूर्व ही धारचूला पहुंच गए थे। लेकिन व्यापारियों के विरोध के कारण शुक्रवार की शाम को पुल नहीं खुल पाया। रविवार की शाम को धारचूला के एसडीएम एके शुक्ला और एसएसबी के अधिकारियों के प्रयासों से नेपाल ने पुल के गेट खोले।
इसके बाद दिल्ली सहित अन्य शहरों से आए 50 लोग अपने घर नेपाल गए। इस दौरान लगभग 15 मजदूरों सहित कुछ लोग नेपाल से भारत आए। कुल ढाई सौ लोगों ने आवागमन किया। इस दौरान दिवाली पर्व पर भारतीय बाजार से लोगों ने अपने रिश्तेदारों के लिए नेपाल सामान भी भिजवाया। दोनों देशों के नागरिकों ने इसके लिए स्थानीय प्रशासन का आभार जताया है। इस दौरान एसएसबी इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह, पुल इंचार्ज कृपाराम शर्मा, पेशकार खीमानंद भट्ट, पटवारी हुकुम सिंह धामी, अर्जुन गर्ब्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें