फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलाघाट में व्यापारी बोले मोदी जी रोजी-रोटी का मुआवजा दो

विज्ञापन
झूलाघाट में व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। सीमांत कस्बे के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर रोजी, रोटी और मुआवजा देने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आक्रोशित व्यापारी शुक्रवार को झूलापुल के पास एकत्र हुए। उन्होंने यहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद केंद्र सरकार ने पूरे देश को अनलॉक कर दिया है। देश में व्यापार, उद्योग, फैक्ट्रियां सब शुरू हो चुके हैं। लोग सामान्य जीवन व्यतीत करने लगे हैं। इसके विपरीत सीमांत का व्यापार सीमा पुल बंद होने से पूरी तरह ठप है। इस कारण सीमांत के व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश जोशी ने कहा कि सबसे ज्यादा दिक्कत ऋण लेकर और किराये में दुकान खोलने वाले व्यापारियों को हो रही है। उनको किसी भी तरह की रियायत सरकार या मकान मालिकों से नहीं मिल रही है। रोज कमाकर खाने वाले व्यापारियों के सामने आ रोटी-रोटी का संकट गहरा गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से रोजी-रोटी का मुआवजा देने की मांग की है। इस दौरान व्यापारियों ने थानाध्यक्ष के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र भेज विरोध, प्रदर्शन किया। इनमें कोषाध्यक्ष दीपक इजरवाल, कृष्णचंद्र कलखुड़िया, बेनीराम तिवारी, ज्वाला दत्त शर्मा, भोला दत्त जोशी, मोहन भट्ट, किशन चंद, प्रकाश शर्मा, तिलक चंद, बलदेव कलखुड़िया, गिरीश पंत, सुरेश ओली, भैरव पंगरिया, दिनेश भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें