फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यीशू ने दिया संपूर्ण मानवता की रक्षा का संदेश

Sat, 22 Oct 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ मैथोडिस्ट चर्च में आत्मिक उन्नति कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्राइस्ट चर्च आफ इंडिया कानपुर की ओर से सिल्थाम स्थित मैथोडिस्ट चर्च में चलाए जा रहे आत्मिक उन्नति महोत्सव में शनिवार को भी भव्य कार्यक्रम हुए। धर्म प्रचारकों ने कहा कि यीशू ने संपूर्ण मानवता की रक्षा का संदेश दिया था।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता सैमुएल सिंह ने कहा कि मानवता की रक्षा शांति और प्रेम से ही हो सकती है। ईसा मसीह ने भी यही संदेश दिया था। आज के दौर में सबसे बड़ी जरूरत शांति और प्रेम की है। उन्होंने कहा कि बाइबिल में ईसा मसीह के उपदेशों को पढ़ने से पता चलता है कि उसमें जीवन जीने के तरीके सिखाए गए हैं। मानवता की रक्षा कैसे की जाए, इसका भी संदेश दिया गया है। दूसरे दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती थे। खाती ने कहा कि ऐसे आयोजनों से शांति का संदेश जाता है।

उन्होंने पिथौरागढ़ में पहली बार हो रहे इतने बड़े स्तर के कार्यक्रम की सराहना की। क्राइस्ट चर्च कानपुर की राष्ट्रीय संयोजक रीतू सिंह, राजू शर्मा आदि ने भी कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। आत्मिक उन्नति महोत्सव के कार्यक्रम रविवार को भी जारी रहेंगे। शनिवार को भजन और प्रार्थना में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें