झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के डोटी में जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। डोटी आदर्श गांव पालिका 6 गिरिचौका से कांडीस्याउले की ओर जा रही बुलेरो रोसेल्ला में अनियंत्रित होकर 900 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में डोटी आदर्श गांव पालिका 3 कांडी स्याउले के चालक सुबोध रोकाया (22) एवं कैलाश विक (19) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिला प्रहरी कार्यालय डोटी ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को खाई से निकाल लिया गया है।