फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बिना नोटिस और मुआवजा दिए भवनों में चला दी जेसीबी, लोगों में आक्रोश

Wed, 05 Aug 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला के गलाती में सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे मकान का आंगन तोड़ने पहुंची पोकलेन मशीन।
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे के चौड़ीकरण की जद में आ रहे भवनों को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवनों के आंगन बिना नोटिस दिए तोड़े जाने से लोगों में आक्रोश है। प्रभावितों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर भवनों को तोड़ने से पहले मुआवजा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बीआरओ की ओर से बलुवाकोट से तवाघाट तक 35 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। अधिकतर जगहों पर चौड़ीकरण का कार्य कर लिया गया है। मंगलवार की शाम निगालपानी पेट्रोल पंप से गलाती तक करीब 800 मीटर क्षेत्र में चौड़ीकरण का कार्य किया गया। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। भवन स्वामियों ने बीआरओ और प्रशासन पर बिना नोटिस और मुआवजा दिए मकानों के आंगन तोड़ने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बगैर भू-स्वामी की सहमति के तोड़फोड़ की जा रही है जो गलत है। बुधवार को इस मामले पर रूप सिंह, पुष्कर सिंह समेत कई भवन स्वामी तहसील कार्यालय पहुंचे लेकिन उनकी एसडीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। इस मामले में अब प्रभावितों ने बृहस्पतिवार को डीएम से गुहार लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें