फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला अस्पताल की भूमि के अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी

Fri, 21 Jul 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जिला अस्पताल की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए निर्माण कार्य ढहाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल की भूमि से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को अतिक्रमण कर बनाए गए निर्माण कार्यों पर प्रशासन की जेसीबी गरजी। इस स्थान पर 12 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। अतिक्रमण हटाने के बाद इस स्थान पर अस्पताल के वार्ड और पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

बीडी पांडेय जिला अस्पताल और जिला न्यायालय के बीच में स्थित जमीन पर कई वर्षों से अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किए गए हैं। अतिक्रमण के कारण अस्पताल अपनी ही जमीन पर निर्माण नहीं कर पा रहा था। शासन के निर्देश के बाद अतिक्रमण पर आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस बल के साथ तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया। जेसीबी की मदद से देर शाम तक तीन मकान ध्वस्त किए जा चुके थे। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि सरकारी भूमि पर कुल 12 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। अतिक्रमण कर बनाए गए सभी निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया जाएगा।
....................
अतिक्रमण और नियम तोड़ने वालों पर पुलिस कार्रवाई

पिथौरागढ़। पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने और शांति व्यवस्था भंग करने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 73 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई कर दो वाहनों को जब्त किया गया। वहीं जाजरदेवल पुलिस ने थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में मुख्य सड़क पर अतिक्रमण करने पर स्थानीय निवासी नईम का पांच हजार रुपये का चालान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें