फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जेसीबी काली नदी में समाई, चालक समेत दो की मौत

Thu, 19 Dec 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट-जौलजीबी सड़क पर डौड़ा झूलापुल के पास मेल्टा में एक जेसीबी खाई में गिरने के बाद काली नदी में समा गई। हादसे में जेसीबी चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब नौ बजे एक जेसीबी डौड़ा की ओर जा रही थी। मेल्टा के पास अचानक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद काली नदी में समा गई। इस दुर्घटना में द्वालीसेरा निवासी अशोक भंडारी (35) और जेसीबी चालक नेपाल निवासी जनक सिंह (40) घायल हो गए।



आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया और 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन उन्होंने मातोली के पास दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अस्कोट थाना प्रभारी कुंवर सिंह रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



-

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया



पिथौरागढ़। डौड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता हरीश सिंह ने बताया कि जेसीबी दुर्घटना में मृतक द्वालीसेरा निवासी अशोक भंडारी अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ रहता था। उसकी मौत के बाद 30 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी बेसुध है। 12 वर्षीय बेटे और डेढ़ वर्षीय बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है। बताया कि अशोक गांव के आसपास ठेकेदारों के मुंशी का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जेसीबी चालक जनक सिंह की मौत से उसके गांव नेपाल में भी शोक है। नेपाल से आए परिजनों को शव सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें