फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा कल

Thu, 26 Nov 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। आने वाली 28 नवंबर को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा होगी। इसमें 1319 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को परीक्षा की तैयारियों के लिए पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बीईओ लोहाघाट भारत जोशी समेत संबंधित अधिकारियों और केंद्र प्रतिनिधियों ने भाग लिया। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 10:30 बजे तक प्रवेशपत्र के साथ अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने केंद्र अधीक्षकों को रोल नंबर के अनुसार कक्ष आवंटित करने, बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर परीक्षा के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के पोर्टल cbseitms.rcil.gov.in/nvs से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें