अस्कोट (पिथौरागढ़)। स्वामी क्लब नारायण नगर की ओर से आयोजित नारायण स्वामी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जौरासी ने जीता। फाइनले में जौरासी ने ओगला को 5-1 से हराया। इस दौरान आयोजक मंडल ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया।
मंगलवार को आयोजित फाइनल मुकाबले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मुकाबले में मध्यांतर तक जौरासी 2-1 से आगे थी। दूसरे हाफ में उसने तीन गोल और दाग कर ओगला को 5-1 के बड़े अंतर से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल ने विजेता टीम को 10 हजार रुपये ट्रॉफी और उपविजेता टीम पांच हजार रुपये ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
उन्होंने नारायण नगर खेल मैदान को एक बड़े स्टेडियम के रूप में विकसित करने की घोषणा की। आयोजक स्वामी क्लब नारायण नगर के अध्यक्ष भूपेंद्र कन्याल और संरक्षक दीपक कन्याल ने सभी अतिथियों व सहयोगियों का आभार प्रकट किया। फाइनल मैच में निर्णायक की भूमिका बीरेंद्र कन्याल और लाइनमैन की दीपक कन्याल व शत्रुघ्न ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल सीबीएस कन्याल और मनोहर कन्याल ने सुनाया।
इस मौके पर केएमवीएन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी, अस्कोट थानाध्यक्ष पीआर आगरी, ओगला चौकी प्रभारी हीरा सिंह डांगी, नारायण आश्रम प्रबंधक डीसी पांडेय, लोकेश भड़, बलवंत बोरा, महेश कुमार, देवेंद्र कन्याल, चंदन कन्याल, अर्जुन कन्याल, किशोर शाह, शेखर कफलिया, सुनील शाह, ममता बोरा, दीपक कन्याल, मनोहर कन्याल, भूपेंद्र कन्याल, प्रकाश पाल, हयात सिंह, विक्रम कन्याल आदि मौजूद रहे।