फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलजीबी मेले की अस्थायी दुकानों के रेट तय

Sat, 07 Nov 2015 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने जौलजीबी मेले में लगने वाली अस्थायी दुकानों के रेट तय कर दिए हैं। दुकानों का आवंटन दस नवंबर को होगा। हर इच्छुक को दो पासपोर्ट फोटो और पहचान पत्र की कापी लानी होगी। जौलजीबी मेले में कम से कम 600 अस्थायी दुकानें लगाई जाएंगी। इस बार महाकाली के तट को समतल कर दिया गया है। बड़ी दुकान का साइज 15 गुणा 12 फीट रखा गया है। जबकि छोटी दुकान 6 गुणा 8 फीट की होगी।
विज्ञापन

मेलाधिकारी और उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा ने बताया कि मेला स्थल की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नदी के किनारे तटबंधों का निर्माण किया गया है। 2013 की आपदा के समय मेला स्थल को जो नुकसान पहुंचा था उसकी मरम्मत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मेला स्थल पर स्थायी मंच बन गया है। इसमें बाहरी क्षेत्रों के कलाकारों के साथ साथ स्थानीय स्कूलों के बच्चे भी कार्यक्रम पेश करेंगे। स्थायी झूलापुल का निर्माण हो जाने से इस बार नेपाल से भारी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। कलाकारों को बुलाने के लिए आमंत्रण पत्र भेज दिया गया है। मेला 14 नवंबर से शुरू होगा और 22 नवंबर तक चलेगा। उद्घाटन मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें