फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलजीबी में कोरोना वारियर्स पर की पुष्प वर्षा

विज्ञापन
जौलजीबी में पर्यावरण मित्रों और पुलिस कर्मियों पर महिलाओं ने बरसाए फूल। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
जौलजीबी में रविवार शाम कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने की जंग में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस और पर्यावरण मित्रों पर महिलाओं ने पुष्प वर्षा की। महिलाओं ने तालियां बजाकर कोरोना योद्धाओं को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

समाज सेविका लीला बंग्याल के नेतृत्व में महिलाओं ने पुलिस जवान और पर्यावरण मित्रों पर फूलों की वर्षा कर तालियां बजाईं। एसआई महेंद्र बिष्ट, पर्यावरण मित्र विजू कुमार, संजय कुमार ने कहा सम्मान से उनका मनोबल बढ़ा है। थानाध्यक्ष विक्रम राठौड़ ने सभी लोगों से लॉकडाउन के नियमों के पालन का अनुरोध किया।
उन्होंने पुलिस और पर्यावरण मित्रों का सम्मान करने पर बंग्याल समेत सभी महिलाओं का आभार जताया। इस दौरान सुमित्रा बुढ़ाथौकी, मीनू दताल, गंगोत्री चलाल, कुंती चलाल, शांति बंग्याल, मागी बूढ़ाथौकी, विमला नबियाल, ममता नबियाल, बसंती दुग्ताल, सुकपति रावत, कुंती चलाल, शांति बंग्याल, संजा बंग्याल, अंबा गुंज्याल, अमिता दुग्ताल, बसंती बोनाल आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें