फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी मार्ग पर दिन भर लग जाम

Mon, 24 Sep 2018 10:38 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के महात्मा गांधी मार्ग पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के महात्मा गांधी मार्ग पर सोमवार को दिन भर जाम लगा रहा। यहां ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं होने से जाम के कारण राहगीरों को भी चलने लायक स्थान नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी मार्ग पर टैक्सी स्टेंड बनाया गया है।

चंडाक, छेड़ा, रोड़ीपाली, नाकोट, जगतड़ और आसपास के लिए जीपों का संचालन होता है। इसके अलावा इस रोड पर सामान से लदे ट्रक भी आते हैं। इस रूट से पैदल आवाजाही भी होती है। यातायात पुलिस का कोई जवान तैनात न होेने से कई बार वाहन चालक बीच सड़क में वाहन खड़ा कर देते हैं।

सोमवार को इस मार्ग पर आडे़ तिरछे वाहन खड़ा करने से बार-बार जाम लगता रहा। इस कारण दोपहिया वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी हुई। यहां के व्यापारियों ने इस रोड में यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें