फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गंगोलीहाट में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुरू

Mon, 04 Sep 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट में जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ करते अति​थि। संवाद
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से ब्यालपाटा मैदान में तीन दिनी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष जयश्री पाठक, विशिष्ट अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की वीरांगना कलावती पंत, रधुली देवी, तहसीलदार चंद्र सिंह हरकोटिया ने महोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

रेनेसा नर्सरी एंड स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत गाया। पहले दिन ऐपण और मेहंदी प्रतियोगिताएं करवाईं गईं। दोपहर बाद विद्यालय एवं स्थानीय कलाकारों ने कार्यक्रम पेश किए। महोत्सव समिति के अध्यक्ष बबलू पांडे ने बताया कि स्टार नाइट में सीमा विश्वकर्मा, कल्याण बोरा, स्थानीय दीनू टम्टा आदि कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। पिथौरागढ़ के नानू बिष्ट और शिक्षक त्रिभुवन बिष्ट संचालन कर रहे हैं। वहां सभासद कविता बिष्ट, सरिता पंत, रमा उप्रेती, दीपा उप्रेती आदि रहे।



कलश यात्रा के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आज से
चंपावत। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती ढकना बडोला ग्राम पंचायत में मंगलवार को महिलाओं की कलश यात्रा के साथ ही तीन दिनी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को हुई ग्रामीणों की बैठक में सभी व्यवस्था पूरी की गई। प्रकाश भंडारी की अध्यक्षता में बीडीसी सदस्य पूरन सिंह बडोला ने संचालन किया। बैठक में राजेंद्र गहतोड़ी, भुवन चंद्र पांडेय, सुनील बिष्ट, सुनील नरियाल, ललित नरियाल, सोनू भंडारी, मनोज भंडारी, संजय बिष्ट, सामश्रवा आर्य, दिनेश भंडारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें