फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गर्खा, जेएमएस डीवीए, डीडीहाट, सल्मोड़ा सेमीफाइनल में

Mon, 04 Sep 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट में अंक के लिए संघर्ष करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। खेल महोत्सव के तहत चल रही वॉलीबाल प्रतियोगिता में गर्खा, जेएमएस, जिला डीडीहाट और सल्मोड़ा की टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि नारायणनगर की टीम कबड्डी के फाइनल में पहुंची।
विज्ञापन

डीडीहाट के रामलीला मैदान में चल रही डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन चल वैजयंती वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल में गर्खा ने मुवानी को 25-19, 25-15 से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में जेएमएस डीएवी ने चर्मा आर्मी को 25-19, 25-15 से हराया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में जिला डीडीहाट ने देवलथल को 25-15, 25-18 से हराया। अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सल्मोड़ा ने डीडीहाट वॉलीबाल क्लब को 25-19, 25-23 से कराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
संजय मेहरा, विक्रम बिष्ट, बलवंत रावल, प्रभा निर्णायक, दीया स्कोरर रहीं। संजय पंत, सौरभ साह, मनोहर भड़, धीरज खड़ायत ने आंखों देखा हाल सुनाया। नवयुवक मंगल दल हाटथर्प के अध्यक्ष लवि कफलिया ने बताया कि शिक्षक दिवस पर बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल महोत्सव का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें