पिथौरागढ़ बैंक रोड में जाम लगने से कई वाहन फंसे रहे।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। त्योहारी सीजन में पिथौरागढ़ नगर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। शुक्रवार को नगर में कई स्थानों पर जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक रोड पर जिला अस्पताल को जा रही एंबुलेंस भी फंसी रही। नगर में लगे जाम को खोलने के लिए यातायात ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।
सिल्थाम, सिमलगैर तिराहा, रोडवेज स्टेशन, केएमओयू स्टेशन, बैंक रोड, कुमौड़ सहित कई स्थानों पर जाम लगा। दीपावली पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्र के लोग खरीदारी करने को लेकर बाजार में आ रहे हैं, जिस कारण नगर का यातायात बढ़ गया है। वाहनों को पार्क करने के लिए पर्याप्त पार्किंग की सुविधा नहीं है।