फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर समय जाम: रोज बढ़ रहा वाहनों का दबाव, लोगों को बेसब्री से इंतजार, कब होगा पार्किंग का इंतजाम

Fri, 07 Oct 2022 03:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़।

सार

करीब 20 करोड़ की लागत से बनी बहुमंजिली पार्किंग में करीब 300 वाहनों को पार्क करने की क्षमता है। इसके अलावा रामलीला मैदान के पास बने पार्किंग स्थल पर 50-60 चौपहिया और करीब 50 दोपहिया वाहन ही पार्क हो पाते हैं। अस्पताल के ठीक सामने पार्किंग स्थल पर 30 से 40 वाहन पार्क होते हैं। इन सबके बावजूद नगर की पार्किंग व्यवस्था आए दिन बदहाल ही रहती है
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगरपालिका के पास बृहस्पतिवार देर रात सड़क पर लगा जाम। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय की सड़कों पर वाहनों का रोज दबाव रहता है। इस कारण जगह-जगह लगने वाले जाम के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है। नगर में पालिका ने पार्किंग स्थलों का निर्माण तो कराया है। बावजूद इसके जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। पालिका छह पार्किंग स्थलों का निर्माण करने की तैयारी में है जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय में वर्तमान में देवसिंह मैदान के पास बहुमंजिली पार्किंग है। करीब 20 करोड़ की लागत से बनी बहुमंजिली पार्किंग में करीब 300 वाहनों को पार्क करने की क्षमता है। इसके अलावा रामलीला मैदान के पास बने पार्किंग स्थल पर 50-60 चौपहिया और करीब 50 दोपहिया वाहन ही पार्क हो पाते हैं।

जिला अस्पताल के ठीक सामने पार्किंग स्थल पर 30 से 40 वाहन पार्क होते हैं। इन सबके बावजूद नगर की पार्किंग व्यवस्था आए दिन बदहाल ही रहती है जिसका खामियाजा सड़क पर लगने वाले जाम के रूप में भुगतना पड़ता है। राहगीरों के लिए भी पैदल चलना मुश्किल होता है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ नगर में अधिकतर वाहन सड़कों पर ही पार्क होते हैं। बृहस्पतिवार रात नगरपालिका के पास लंबा जाम लग गया। किसी तरह पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात व्यवस्था बहाल की। अब लोगों को पालिका के चयनित पार्किंग स्थलों के निर्माण का इंतजार है।

ये भी पढ़ें...Bobby Kataria: दिल्ली से अपने साथ 11 वकीलों को लेकर पहुंचा यूट्यूबर, सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि चंडाक मोटर मार्ग पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास बहुमंजिली पार्किंग, केएमओयू स्टेशन में मेकेनिकल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा इसकी अनुमति शासन से मिल चुकी है। इसके अलावा पांडेगांव के शनि मंदिर, मोक्षधाम ऐंचोली, कृष्णापुरी में बमन नौले के पास और जाखनी में केरोसिन डिपो के पास पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें