फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शिक्षिका छुट्टी पर, गेट पर ताला लगने से लौट रहे बच्चे

Fri, 29 Sep 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मूनाकोट विद्यालय के जलतूरी विद्यालय में ताला लगने से गेट के बाहर खड़े बच्चे। स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा से लगे ब्लॉक के जलतूरी के प्राथमिक विद्यालय में दो दिन से ताले लटके हैं। स्कूल खुलने की उम्मीद में बच्चे रोज स्कूल जाते हैं लेकिन विद्यालय के गेट बंद होने के कारण उन्हें लौटना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था के खिलाफ अभिभावकों में गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान जगमोहन चंद ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में पांच बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय में तैनात एकमात्र शिक्षिका अवकाश पर हैं। विद्यालय को संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था में दूसरे शिक्षक को भेजा गया था लेकिन दूसरे शिक्षक विद्यालय नहीं आए।
अभिभावकों का बीईओ से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बच्चे विद्यालय खुलने की उम्मीद में दो दिन से स्कूल जा रहे हैं लेकिन गेट पर ताला लगा होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। उन्होंने विद्यालय में शिक्षक की तैनाती के लिए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीईओ हवलदार प्रसाद ने बताया कि जैसे ही स्कूल बंद होने की सूचना मिली है। संबंधित बीईओ को शिक्षक की तैनाती करने के लिए निर्देशित किया गया है। वहां शनिवार से पठन-पाठन सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें