फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जल संस्थान ने उपभोक्ताओं से की 5.60 करोड़ रुपये की वसूली

Sat, 31 Jan 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जल संस्थान पिथौरागढ़ डिविजन ने बकाया जल कर वसूलने के लिए अभियान तेज कर दिया है। निजी उपभोक्ताओं से बकाया वसूलने के लिए डोर-टू-डोर संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि डिविजन को जल कर का 9.81 करोड़ रुपये का शुल्क वसूलने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष विभाग ने 57 प्रतिशत (5.60 करोड़) की वसूली कर ली है। उन्होंने बताया कि अभी एक बिलिंग और होनी है। उन्होंने बताया कि विभाग का 31 सरकारी महकमों पर 30 लाख रुपये का बकाया है। विभागों से बकाया वसूलने के लिए संस्थान की टीम लगातार संपर्क कर रही है।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि शीघ्र ही विभागों से भी बकाये की रकम वसूल कर ली जाएगी। नगर क्षेत्र में संस्थान के कुल 10,500 उपभोक्ता हैं। इनमें से कुछ ही उपभोक्ता ऐसे हैं जो समय पर बिलों का भुगतान नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि घर-घर संपर्क कर लोगों से बकाये की राशि जमा करने का अनुरोध किया जा रहा है। यदि इसके बाद भी लोगों ने पानी बिलों का बकाया जमा नहीं किया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर अपने जल मूल्य का भुगतान करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

आज पानी की रह सकती है आंशिक दिक्कत
रविवार को दिनभर विद्युत शटडाउन रहने से कुछ जगहों पर पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि नगर क्षेत्र में प्रतिदिन 12.89 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। इसके सापेक्ष करीब 11 एमएलडी पानी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि स्रोतों पर पानी कम होने से कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में दिक्कत आ रही थी। बर्फबारी और बारिश होने से जल स्रोत रिचार्ज हो गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें