फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण बारिश से जाख में जबरदस्त भूस्खलन

Sat, 23 Jul 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
खतरे की जद में आया मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के पास जाख में भीषण बारिश से जबरदस्त भूस्खलन हो गया है। पानी और मलबे में पेड़ बह गए। सड़क से सटे दो मकानों की नींव के पास तक भूस्खलन हो गया है। साथ ही एक रेंस्टोरेंट भी खतरे की जद में आ गया है।
विज्ञापन

 
शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक बारिश के बीच मुख्य बाजार में सहकारी समिति के किराए के भवन के नीचे जमीन दरक गई। मलबा अपने साथ कई पेड़ और पत्थर बहा ले गया। बोल्डरों की आवाज सुनकर लोग भयभीत हो गए। देखते ही देखते रतन राम और मनोहर सिंह के मकान तक भूस्खलन हो गया। हालात बादल फटने जैसे हो गए। थोड़ी देर में भूस्खलन बंद होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इन दोनों मकानों के साथ ही सुरेश गिरी का रेस्टोरेंट और ऐड़ी देवता मंदिर समेत कई स्थान खतरे की जद में आ गए हैं।

सूचना पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके से एसडीएम अनुराग आर्य को घटना की जानकारी दी। एसडीएम ने राजस्व विभाग को क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। बोहरा ने कहा कि भूस्खलन रोकने को तत्काल उपाय नहीं किए गए तो मकान खतरे में पड़ सकते हैं। पैरा लीगल वालियंटर राजेंद्र भट्ट ने कहा कि इस स्थान पर दीवार लगाने के लिए कई बार लोनिवि के अधिकारियों से कहा गया, लेकिन दीवार नहीं लगाई गई। दीवार लगी होती तो ये स्थिति नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें