पिथौरागढ़। आईटीबीपी में सहायक सेनानी पद पर तैनात अड़किनी निवासी जोगेंदर सौन को महानिदेशक सम्मान पत्र तथा गोल्ड डिस्क वन स्टार सम्मान से नवाजा गया है। बीते 28 फरवरी को उन्हें यह सम्मान मिला।
जोगेंदर आईटीबीपी मुक्केबाजी टीम के मुख्य कोच हैं। वर्ष 2025 में आईटीबीपी की मुक्केबाजी टीम के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और अखिल भारतीय स्तर की पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर यह सम्मान मिला है। उन्हें सम्मान मिलने पर जिले के जनप्रतिनिधियों, जिला बॉक्सिंग संघ, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी है।