फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेत लाख रुपए से होगा जगथली की कालीताल का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
कालीताल के भ्रमण अवसर पर लोगों के साथ जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग विकासखंड के इग्यारह पाली जगथली की कालीताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला पंचायत की ओर से सात लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने जगथली पहुंचकर कालीताल का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जगथली की कालीताल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने जगथली पंचायत घर में लोगों की समस्याएं सुनीं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने 2.50 लाख रुपये से मैदान बनाने की घोषणा की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पिंकी कार्की, प्रधान जगथली मीनाक्षी देवी, कांडे की प्रधान प्रेमा देवी, पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, फकीर राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला चुफाल आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें