फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: देवलथल में 12 साल पहले स्वीकृत हुआ आईटीआई, अब तक अता-पता नहीं

Thu, 22 Jan 2026 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा देकर इन्हें रोजगार से जोड़ने के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। देवलथल में स्वीकृत आईटीआई इसका प्रमाण है। यहां 12 साल पहले आईटीआई को स्वीकृति मिली थी, इसका अब तक अता-पता नहीं है। आईटीआई के लिए प्रशासन जमीन तलाशता रह गया और भवन निर्माण न होने से इसका संचालन नहीं हुआ तो यहां स्वीकृत ट्रेड पिथौरागढ़ आईटीआई में शिफ्ट कर औपचारिकता निभा दी गई।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में देवलथल में आईटीआई कॉलेज निर्माण की स्वीकृति मिली थी। कॉलेज निर्माण के लिए सामग्री भी एकत्र की गई इसे जीआईसी में रखा गया। कॉलेज के लिए आउटसोर्स के माध्यम से कनिष्ठ लिपिक, अनुसेवक और चौकीदार के पद भी स्वीकृत हुए। तीनों कर्मचारियों की तैनाती भी की गई और इन्हें दिसंबर 2018 यानि छह साल तक वेतन भी मिलता रहा। प्रशासन आईटीआई के लिए जमीन तलाशता रह गया लेकिन नतीजा शून्य रहा। नतीजतन भवन न बनने से यहां आईटीआई का संचालन नहीं हो सका और क्षेत्र के युवाओं की स्थानीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा मिलने की उम्मीद दम तोड़ गई। आईटीआई भवन के लिए जमीन उपलब्ध नहीं होने का हवाला देते हुए तत्कालीन सरकार ने देवलथल में आईटीआई खोलने की घोषणा को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा लेने के लिए पलायन करना पड़ रहा है।
देवलथल के लिए स्वीकृत फीडर ट्रेड पिथौरागढ़ में हो रहा संचालित

जमीन उपलब्ध नहीं होने से देवलथल में आईटीआई कॉलेज का निर्माण तो नहीं हो सका, लेकिन यहां के लिए स्वीकृत तीन ट्रेडों में से एक पिथौरागढ़ आईटीआई में शिफ्ट कर औपचारिकता निभा दी गई। वर्तमान में आईटीआई पिथौरागढ़ में देवलथल के लिए स्वीकृत ट्रेडों में से फीडर ट्रेड संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

भवन निर्माण सामग्री हो गई गायब

देवलथल में आईटीआई भवन निर्माण के लिए लाखों रुपये से निर्माण सामग्री खरीदी गई जो लंबे समय तक जीआईसी में पड़ी रही। आईटीआई के लिए भवन का निर्माण तो नहीं हो सका लेकिन इसके लिए मंगाई गई निर्माण सामग्री गायब हो गई और लाखों का सरकारी धन डूब गया।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की आईटीआई खोलने की मांग

देवलथल क्षेत्र के चौपाता, लोहाकोट, बर्नागांव, अगन्या, उसैल, बमडोली, पुखरौड़ा, थालगांव के ग्राम प्रधानों ने डीएम आशीष भटगांई सहित, सांसद और विधायक के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर आईटीआई खोलने की मांग की है। ग्राम प्रधान निर्मला सामंत, कुंदन सिंह, राज बर्ना, रितू सिरौला, क्षेत्र पंचायत सदस्य निषा सामंत, अनीता देवी आदि ने कहा कि हम अपने क्षेत्र में आईटीआई के लिए जमीन देने को तैयार हैं। चेतावनी देते हुए कहा यदि आईटीआई नहीं खुला तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
कोट

देवलथल में आईटीआई की स्वीकृती मिली थी। जमीन न मिलने से भवन का निर्माण नहीं हुआ। देवलथल आईटीआई के लिए स्वीकृत तीन में से एक ट्रेड पिथौरागढ़ आईटीआई में संचालित किया जा रहा है। - कविंद्र सिंह कन्याल, प्रधानाचार्य, आईटीआई, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें