फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाजरदेवल आईटीबीपी ठुलीगाड़ और रईगाड़ में डाल रही है सीवरेज

विज्ञापन
ठुलीगाड़ में आईटीबीपी के भवनों का सिवर डाला जा रहा है। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जाजरदेवल 14वीं वाहिनी आईटीबीपी के आवासीय भवनों का सीवरेज ओड़सैनीगाड़ (रईगाड़) में बह रहा है। इससे पेयजल स्रोत दूषित हो रहे हैं। जल निगम ने 14वीं वाहिनी के सेनानी को पत्र भेजकर सीवरेज पेयजल स्रोत से हटाने को कहा है।
विज्ञापन

जल निगम के ईई आरएस धर्मशक्तू ने सेनानी को लिखे पत्र में कहा है कि आईटीबीपी का सीवरेज ठीक नीचे से बहने वाले ओड़सैनीगाड़ में गिरता है। यह गाड़ कुछ आगे जाकर रई गाड़ में और इसके बाद ठुलीगाड़ में मिल जाती है। ठुलीगाड़ से नैनीसैनी और भारतीय सेना और पिथौरागढ़ नगर की आधी आबादी को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। इससे गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, लेकिन इसके बाद भी आईटीबीपी के आवासीय भवनों का सीवर पेयजल स्रोत में डाला जा रहा है।
जल निगम के ईई धीरेंद्र धर्मशक्तू का कहना है कि सीवरेज लाइन स्रोत से हटाने को लेकर 14वीं वाहिनी के सेनानी को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा जिस स्थान से सीवरेज डाला जा रहा है उसे रोका नहीं गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें