पिथौरागढ़। ड्यूटी से गायब 14वीं वाहिनी आईटीबीपी का जवान नगर के नजदीक ऐंचोली में मिला। एसपी रेखा यादव ने बताया कि जाजरदेवल आईटीबीपी में तैनात जवान गोकर्ण सिंह बीते सोमवार ड्यूटी से अचानक गायब हो गया था। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। आईटीबीपी से सूचना मिलने पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। एसओजी और पुलिस टीम को जवान दो घंटे में ही ऐंचोली, एफसीआई के पास मिल गया। कहा जवान किसी मामले को लेकर परेशान था। उसकी काउंसिलिंग कर उसे आईटीबीपी को सौंप दिया गया।