पिथौरागढ़। रोडवेज स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में आईटीबीपी के जवान का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को रोडवेज स्टेशन के पास एक व्यक्ति के बेसुध पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि मृतक की पहचान छड़ायल, हल्द्वानी निवासी दयाकिशन (53) पुत्र नंद किशोर के रूप में हुई है।
मृतक आईटीबीपी जाजरदेवल में एएसआई के पद पर तैनात था। एसपी रेखा यादव ने कहा कि जवान के परिजनों और आईटीबीपी को सूचना दी गई है। उसकी मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। संवाद