फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आईटीबीपी के आईजी गुंज्याल राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

Wed, 08 Jan 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास घाटी के ग्राम गुंजी निवासी आईटीबीपी में तैनात आईजी संजय गुंज्याल को ओडिसा के भुवनेश्वर में आयोजित बल के स्थापना दिवस की परेड पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया।
विज्ञापन

गुंज्याल 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पूर्व में गुंज्याल को कुंभ मेले के सफल आयोजन पर उत्तराखंड सरकार ताम्र पत्र से भी सम्मानित कर चुकी है। उन्हें राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक, प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पदक आदि से भी सम्मानित किया गया है। उनके मार्गदर्शन में वर्ष 2018 में उत्तराखंड पुलिस के आठ जवानों ने माउंट एवरेस्ट फतह किया था। एसडीआरएफ के आईजी रहते हुए उन्होंने कई उत्कृष्ट कार्य किए। आईजी गुंज्याल को पदक मिलने पर रं कल्याण संस्था के केंद्रीय मुख्य संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल, अध्यक्ष अरविंद ह्यांकी, दीलिंग दारमा सेवा समिति अध्यक्ष करन सिंह ग्वाल ने उन्हें सीमांत का गौरव बताते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें