फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी ने द्वालीसेरा में लगाया मेडिकल कैंप 

Fri, 01 Apr 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
आईटीबीपी का शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की सातवीं वाहिनी ने सीमांत क्षेत्र के अंतर्गत द्वालीसेरा गांव में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत मेडिकल कैंप लगाया। इसमें कई मरीजों की जांच की गई। मेडिकल कैंप का शुभारंभ करते हुए आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने कहा कि आईटीबीपी सीमांत गांव के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग प्रयास करती रहती है। वर्तमान में कई गांवों में मेडिकल की सुविधा न होने से वहां के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए आईटीबीपी दूरस्थ गांवों में ऐसे स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन करती है।
विज्ञापन


वाहिनी के चिकित्साधिकारी डा. राहुल रावत ने कहा कि द्वालीसेरा गांव में सर्वाधिक पेट के रोग से परेशान मरीज आए। जिनका इलाज कर मुफ्त दवाईयों का वितरण किया गया। कैंप में 40 पुरुष, 50 महिलाएं और 23 बच्चों का इलाज किया गया। डा. रावत ने ग्रामीणों को गर्मियों के मौसम में बासी भोजन न खाने, पानी को उबाल कर ठंडा कर पीने और बच्चों को फास्टफूड से दूर रहने की सलाह दी। इस मौके पर द्वालीसेरा के प्रधान ने सातवीं वाहिनी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वाहिनी की मेडिकल टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें