फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी और एसएसबी ने चलाया जल संचय अभियान

विज्ञापन
जाजरदेवल में जल संचय रैली निकालते आईटीबीपी के जवान। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
आईटीबीपी 14वीं वाहिनी जाजरदेवल और एसएसबी 55वीं वाहिनी की ओर से भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे जल संचय एवं संरक्षण अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान जल स्रोतों की सफाई भी की गई।
विज्ञापन

आईटीबीपी के जवानों ने सेनानी अशोक कुमार के नेतृत्व में देवकटिया, सुजई, जाजरदेवल, ओड़माथा गांवों में रैली निकाल ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जवानों ने जल स्रोतों के आसपास सफाई अभियान चलाते हुए वृक्षारोपण किया। साथ ही पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने की शपथ भी ली। उधर, झूलाघाट में एसएसबी सी समवाय सीमा चौकी द्वारा कानड़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया। उप निरीक्षक रतन सिंह चौहान और मधु ने जल स्रोतों को बचाने के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर बच्चों ने जल बचाओ अभियान के तहत रैली निकाली। कार्यक्रम में एसआई अनिल कुमार भट्ट, ग्राम प्रधान लक्ष्मण चंद, प्रधानाध्यापक विद्या सागर पंत, शांति बिष्ट, कलावती, पार्वती, शोभा, राजेंद्र प्रसाद, राकेश शर्मा, मुकेश कुमार, राजबीर आदि मौजूद रहे। इधर ऐंचोली में स्थित एसएसबी के जवानों ने छात्रों के साथ रैली निकाली। इसके बाद जवानों और वीरशिवा स्कूल के बच्चों ने सहायक कमांडेंट गोवर्धन पुजारी के नेतृत्व में जल स्रोतों की सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें