फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कुत्ता पालने के लिए अब लाइसेंस लेना अनिवार्य

Tue, 01 Aug 2023 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर पालिका ने कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस अनिवार्य कर दिया है। लाइसेंस का हर साल नवीनीकरण भी कराना होगा। बिना लाइसेंस के कुत्ता पालने पर नगर पालिका जुर्माने की कार्रवाई करेगी। अगर कोई व्यक्ति नगर में बिना पट्टे के कुत्ता घुमाता है और कुत्ता खुले में शौच कराता है तो उसके मालिक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में लावारिस कुत्तों के साथ ही पालतू कुत्ते भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। कुत्ता पालने वाले लोग पालतू कुत्तों को सड़क या पैदल रास्तों पर लाकर शौच कराते हैं। अब नगर पालिका ने नगर में बढ़ रही कुत्तों की संख्या को लेकर लाइसेंस अनिवार्य कर दिया है।
पालिका के ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि अब कुत्ता पालने का शौक रखने वाले लोगों को नगर पालिका से लाइसेंस बनवाना होगा। लाइसेंस शुल्क एक हजार रुपये निर्धारित किया गया है। अगर कोई व्यक्ति सड़कों, रास्तों और गलियों में खुले में कुत्ते को शौच कराते हुए पकड़ा जाएगा तो उसका पांच हजार तक का चालान किया जाएगा। इसके अलावा खुले में कूड़ा डालने वालों का भी पांच हजार का चालान किया जाएगा। कुत्ता स्वामी को बिना पट्टे के नगर में कुत्ता घुमाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसा करने पर 500 रुपये का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो वीडियो भेजें और इनाम पाएं
पिथौरागढ़। नगर में कोई भी व्यक्ति अगर खुले में कुत्ते को शौच कराएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति ऐसे लोगों की फोटो या वीडियो बनाकर उसकी पहचान नगर पालिका को बताता है तो उसे 500 रुपये का इनाम मिलेगा। नगर पालिका ऐसे लोगों के नाम गोपनीय रखेगी। पालिका ने अभियान चलाने के लिए टीम का गठन भी कर दिया है। फोटो और वीडियो भेजने के लिए नगर पालिका के 98971-35845 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें